सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : फुटवियर कंपनी बाटा इंडिया ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए अपने फुटवियर की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। कंपनी ने अपनी नई पहल ‘बाटा प्राइस प्रॉमिस’ के तहत 1,000 रुपये से कम कीमत वाले जूता-चप्पल पर जीएसटी दर कटौती का लाभ ग्राहकों तक तुरंत पहुंचाने का निर्णय लिया है।
दरअसल, सरकार ने फुटवियर पर जीएसटी की दर 12% से घटाकर 5% कर दी है। इस बदलाव का सीधा फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा। कंपनी ने बताया कि कीमतों में 7% की कमी की जाएगी। उदाहरण के लिए, पहले 800 रुपये कीमत वाला जूता अब लगभग 744 रुपये में उपलब्ध होगा। यह योजना आधिकारिक रूप से 22 सितंबर से लागू होगी, लेकिन कंपनी ने ग्राहकों को पहले ही इसका लाभ देना शुरू कर दिया है।
बाटा इंडिया की एमडी और सीईओ गुंजन शाह ने कहा, “बाटा में हमारी प्राथमिकता हर उपभोक्ता के लिए फैशन और आराम को सुलभ बनाना है। चुनिंदा फुटवियर पर जीएसटी कटौती का लाभ देकर हम चाहते हैं कि त्योहारों की खरीदारी समय से पहले, ज्यादा किफायती और खुशहाल बने।”
विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारी सीजन से पहले यह कदम न सिर्फ ग्राहकों को लाभ देगा बल्कि फुटवियर मार्केट में बिक्री को भी बढ़ावा देगा। बाटा इंडिया की यह पहल उपभोक्ता-केंद्रित सोच और टैक्स सुधार के लाभ को सीधे आम लोगों तक पहुंचाने का उदाहरण है।
#बाटाइंडिया #GSTRateCut #जूतेचप्पल #फुटवियर #त्योहारीऑफर