सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सरोजिनी नायडू शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय स्वशासी भोपाल की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए आइआइटी दिल्ली के तकनीकी सहयोग से संचालित आर्टिफ़िशल इंटेलिजेन्स एवं आर्टिफ़िशल इंटेलिजेन्स विथ ब्लॉकचेन एवं फिनटेक से जुड़े पाठ्यक्रमों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की एवं इस पाठ्यक्रम में चयनित सभी 16 छात्राओं को उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन एवं आईआईटी दिल्ली द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर दीप्ति श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं को इस सफलता पर बधाई दी है।
इन पाठ्यक्रमों की नोडल अधिकारी डॉक्टर सीमा हर्डिकर ने बताया की इन पाठ्यक्रमों में प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए आठ आठ सीटें निर्धारित थीं। सभी छात्राओं ने आइ आइ टी दिल्ली द्वारा संचालित सभी ऑनलाइन कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज की और लाभान्वित हुई। समय समय पर छात्राओं ने आइ आइ टी दिल्ली द्वारा दिए गए सभी असायन्मेंट्स और प्राजेक्ट्स पूर्ण किए और साथ ही फ़ाइनल वायवा में भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी सफल 16 छात्राओं हेतु आइ आइ टी दिल्ली द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
आइआइटी दिल्ली द्वारा प्रदान किए गए यह सर्टिफ़िकेट छात्राओं के इंडस्ट्रीयल एवं अन्य प्लेस्मेंट में सहायक होंगे। महाविद्यालय की प्राचार्या महोदया एवं नोडल अधिकारी द्वारा यह विश्वास व्यक्त किया गया की छात्राएँ उद्योग जगत की अपेक्षाओं को पूर्ण करेंगी। इसे लेकर सभी छात्राओं में उत्साह है क्यूँकी इन सर्टिफ़िकेट से छात्राओं को ऊच्च पैकिज के रोज़गार के अवसर उपलब्ध होंगे। महाविद्यालय की प्राचार्या महोदया ने यह भी आशा व्यक्त की कि उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन एवं आईआईटी दिल्ली भविष्य में भी इस प्रकार के पाठ्यक्रम आयोजित करेगा जिससे महाविद्यालय की अन्य छात्राएँ लाभान्वित होंगी।
#आईआईटी_दिल्ली #एआई_पाठ्यक्रम #सरोजिनी_नायडू_महाविद्यालय #भोपाल #छात्राओं_की_सफलता