सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल द्वारा कक्षा 3री से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए साइंस स्पार्कल नामक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करना तथा दैनिक जीवन से जुड़े वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल एवं रोचक प्रयोगों के माध्यम से समझाना था।
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने अनेक हैंड्स-ऑन गतिविधियों एवं प्रयोगों में भाग लिया। प्रयोगों के माध्यम से बच्चों ने यह समझा कि मनुष्य की दो आंखें क्यों होती हैं, मनुष्य दो पैरों पर कैसे संतुलन बनाकर खड़ा रह सकता है, ध्वनि कैसे उत्पन्न होती है तथा ऊर्जा किस प्रकार एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित होती है।

पूरी कार्यशाला उत्साह, आनंद एवं प्रयोगात्मक शिक्षण से परिपूर्ण रही। बच्चों ने विज्ञान को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखते हुए स्वयं प्रयोग कर सीखने का अनुभव प्राप्त किया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, अवलोकन क्षमता तथा प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित किया गया।
आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की ज्ञानवर्धक एवं रोचक गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।
#आंचलिक_विज्ञान_केन्द्र #भोपाल #साइंस_स्पार्कल #विज्ञान_कार्यशाला #विज्ञान_शिक्षा #नवाचार #विद्यार्थी #शिक्षा_समाचार