सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नवी मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। 19,650 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एयरपोर्ट को पीपीपी मॉडल के तहत तैयार किया गया है। यह महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और कोंकण इलाके के व्यापार और पर्यटन को नई गति देगा। प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब 3:30 बजे इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर इसे देश के सबसे बड़े ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का बताया और कहा कि यह एयरपोर्ट न केवल हवाई यात्रा को सुगम बनाएगा बल्कि राज्य और देश के आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की प्रारंभिक क्षमता सालाना 2 करोड़ पैसेंजर्स की है। भविष्य में इसे बढ़ाकर 9 करोड़ पैसेंजर्स तक किया जाएगा। एयरपोर्ट दुनिया के बड़े शहरों से कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और लोगों के लिए ट्रैवल को आसान बनाएगा। इस एयरपोर्ट से पुणे के औद्योगिक क्षेत्र को भी वैश्विक बाजार तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही व्यापार, निवेश और पर्यटन के क्षेत्र में भी नए अवसर खुलेंगे। उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एयरपोर्ट भारत को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करेगा। नवी मुंबई एयरपोर्ट आधुनिक सुविधाओं, व्यापक रनवे और पर्यावरण के अनुकूल डिज़ाइन के साथ तैयार किया गया है। यह प्रोजेक्ट भारत के हवाई परिवहन अवसंरचना में एक मील का पत्थर साबित होगा।
#नवीमुंबईएयरपोर्ट #PMमोदी #इन्फ्रास्ट्रक्चर #MaharashtraDevelopment