सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   /   नई दिल्ली   :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र का उद्घाटन किया और हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड का उत्पादन शुरू किया। इस मौके पर उन्होंने सुजुकी की इलेक्ट्रिक व्हीकल ई-विटारा को हरी झंडी दिखाई।

पीएम मोदी ने कहा, “आज से भारत में बनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 100 देशों को निर्यात की जाएंगी। हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड उत्पादन की शुरुआत के साथ यह दिन भारत और जापान के बीच दोस्ती का नया आयाम भी स्थापित कर रहा है।”

उन्होंने राज्यों को निवेश और विकास के लिए प्रतिस्पर्धा करने का आह्वान किया ताकि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल किया जा सके। पीएम मोदी ने बताया कि भारत की सफलता की कहानी के बीज करीब 13 साल पहले बोए गए थे। 2012 में, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने मारुति सुजुकी को हंसलपुर में जमीन अलॉट की थी। उस समय का विजन आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया का था, जो आज देश के संकल्पों को पूरा कर रहा है।

पीएम मोदी ने जोर देते हुए कहा कि अब दुनिया के दर्जनों देशों में चलने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर लिखा होगा “मेड इन इंडिया।” यह कदम भारत की ईवी  इंडस्ट्री और मेक इन इंडिया मिशन दोनों को नई ऊँचाई दे रहा है।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने उद्योगपतियों और विदेशी निवेशकों को भी भारत में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया।

#मेडइनइंडिया #PMModi #इलेक्ट्रिकव्हीकल #EVIndia #TDSBattery