सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) भोपाल में हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ निदेशक अखिल सहाय , निदेशक, अनुपम सक्सेना सह-प्राध्यापक, डॉ. राजदीप सिंह खनूजा सहायक प्राध्यापक, मोहम्मद रिजवान अहमद सहायक प्राध्यापक एवं सुश्री समता कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन के बाद निदेशक महोदय ने निफ्ट भोपाल के सभी अधिकारियों , संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों को राजभाषा प्रतिज्ञा दिलाई एवं राजभाषा हिन्दी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।


उपरोक्त प्रतिज्ञा के बाद कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी ने माननीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, सम्मानित विदेश एवं वस्त्र राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा, सम्मानित सचिव वस्त्र मंत्रालय सुश्री नीलम शमी राव भा. प्र. से. और सम्मानित महानिदेशक निफ्ट सुश्री तनु कश्यप, भा. प्र. से. का हिन्दी दिवस संदेश सभी को पढ़कर सुनाया ।


समारोह के समापन की ओर कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी निफ्ट भोपाल ने उपस्थित सभी को हिन्दी पखवाड़े के दौरान आयोजित की जाने वाली आगामी प्रतियोगिताओं क्रमशः हिन्दी निबंध प्रतियोगिता , हिन्दी टिप्पण एवं प्रारूपण प्रतियोगिता , हिन्दी अनुवाद एवं भाषा ज्ञान प्रतियोगिता , हिन्दी टंकण प्रतियोगिता एवं हिन्दी श्रुतलेखन प्रतियोगिता (केवल एमटीएस हेतु) के बारे में बताया एवं प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस समारोह का आयोजन निदेशक अखिल सहाय, निदेशक के नेतृत्व में, सुश्री समता कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी निफ्ट भोपाल द्वारा किया गया । निफ्ट भोपाल के सभी अधिकारियों , संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को सफल  बनाया।

#निफ्टभोपाल #हिन्दीपखवाड़ा #राजभाषा #HindiDiwas #NIFTBhopal