सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहाँ एक वकील मार्क जुकरबर्ग ने मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। वकील मार्क का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बार-बार प्रतिबंधित किया जा रहा है क्योंकि लोग उन पर किसी और के नाम का इस्तेमाल करने का झूठा आरोप लगा रहे हैं।
वकील मार्क ने बताया कि उन्हें प्रतिदिन 100 से अधिक ईमेल मिलते हैं, जिनमें लोग उन्हें मेटा के सीईओ समझकर संदेश भेजते हैं। इसके अलावा रेस्तरां में बुकिंग के दौरान उनका नाम बताने पर अक्सर उनका फोन प्रैंक कॉल समझकर काट दिया जाता है।
पिछले आठ वर्षों में वकील मार्क का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पांच बार निष्क्रिय किया गया। इससे उन्हें हजारों डॉलर का व्यापार नुकसान हुआ है। उनका दावा है कि इस गलत पहचान और प्लेटफॉर्म पर लगातार ब्लॉक होने से उन्हें व्यक्तिगत और व्यावसायिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वकील मार्क ने मेटा के खिलाफ अदालत में यह केस दायर कर न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी पहचान सुरक्षित रखने का अधिकार दिया जाए। इस केस ने सोशल मीडिया और डिजिटल पहचान के मुद्दों को फिर से ध्यान में ला दिया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नाम और पहचान का गलत उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है और इसे नियंत्रित करने के लिए कड़े नियमों की जरूरत है।
#मार्कजुकरबर्ग #मेटा #सोशलमीडिया #डिजिटलपहचान #केस