सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : MG मोटर ने चेंगदू ऑटो शो 2025 में नई MG4 EV को पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक की सबसे एडवांस इलेक्ट्रिक SUV है। यह पहले से हल्की, बड़ी और ज्यादा स्टाइलिश है।
कार SAIC के E3 इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनी है। इसके नए डिजाइन में प्रोजेक्टर हेडलैंप, स्प्लिट हनीकॉम्ब ग्रिल, स्पोर्टी साइड एयर डक्ट्स और इल्यूमिनेटेड MG लोगो दिए गए हैं। पीछे की तरफ इंटरकनेक्टेड LED टेललाइट्स और रूफ स्पॉइलर इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं।
इसकी सबसे बड़ी खासियत है सेमी-सॉलिड-स्टेट बैटरी। 70 kWh पैक वाली यह बैटरी 537 किमी तक की CLTC रेंज देती है। हालांकि, यह बैटरी सितंबर 2025 से उपलब्ध होगी। वहीं स्टैंडर्ड वेरिएंट में 42.8 kWh बैटरी (437 किमी रेंज) और 53.9 kWh बैटरी (530 किमी रेंज) का विकल्प मिलता है।
फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से यह कार सिर्फ 20 मिनट में 30% से 80% तक चार्ज हो सकती है। इसमें 161 HP पावर और 250 Nm टॉर्क वाली इलेक्ट्रिक मोटर है, जिसकी टॉप स्पीड 160 किमी/घंटा है। हल्के वजन (1485 किग्रा) की वजह से इसकी परफॉर्मेंस भी बेहतर हो गई है।
इंटीरियर में 15.6-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल डिस्प्ले और टॉप वेरिएंट में ADAS फीचर्स दिए गए हैं। इनमें 360° कैमरा, ऑटो पार्किंग, लेन कीपिंग असिस्ट और हाई-स्पीड नेविगेशन ऑन ऑटोपायलट शामिल हैं।
नई MG4 EV बेस वेरिएंट ¥68,800 (₹8.50 लाख) और टॉप वेरिएंट ¥1,02,800 (₹12.71 लाख) में उपलब्ध होगी।
#MG4EV #इलेक्ट्रिककार #MGIndia #EVलॉन्च #AutoNews