सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल द्वारा जिला रायसेन के गोहरगंज तहसील अंतर्गत अमोदा ग्राम में विशेष विज्ञान प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं आमजन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत ऊर्जा विषय पर आधारित मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी, रोचक विज्ञान प्रदर्शन तथा खगोलीय अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने विज्ञान प्रदर्शनी का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया तथा विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल एवं रोचक रूप में समझा।
खगोलीय अवलोकन कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने दूरबीन के माध्यम से आकाशीय पिंडों का अवलोकन किया, जिससे उनमें विज्ञान एवं खगोल विज्ञान के प्रति विशेष रुचि देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही।
यह कार्यक्रम ग्लोबल ग्रोथ फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया।
आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल द्वारा इस प्रकार के विज्ञान प्रसार कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक विज्ञान को पहुँचाने एवं युवा पीढ़ी में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
#राष्ट्रीय_प्रौद्योगिकी_दिवस #विज्ञान_प्रसार #तकनीकी_जागरूकता #नवाचार #वैज्ञानिक_सोच #शिक्षा_समाचार #TechnologyDay #ScienceProgram