सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :   देश की अग्रणी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड  (एलटीएफ)ने गूगल पे के साथ साझेदारी की है, ताकि इसके पात्र उपयोगकर्ताओं को गूगल पे प्लेटफॉर्म के माध्यम से पर्सनल लोन उपलब्ध कराए जा सकें। यह कदम एलटीएफ की उत्पाद विविधीकरण रणनीति के अनुरूप है और उपभोक्ताओं को तेज, सहज और डिजिटल तरीके से क्रेडिट तक पहुंच प्रदान करता है।

एलटीएफ के एमडी और सीईओ श्री सुदीप्त रॉय ने कहा, “वित्तीय सेवाओं का भविष्य ग्राहक-केंद्रित पारिस्थितिक तंत्र बनाने में है। गूगल पे  के साथ हमारी साझेदारी से हम भारतीय उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने में सक्षम होंगे। यह वितरण मॉडल न केवल कुशल है बल्कि आधुनिक ग्राहक अपेक्षाओं के अनुरूप है।”

एलटीएफ के मनीष कुमार गुप्ता, प्रमुख – शहरी अनसिक्योर्ड असेट्स और डिजिटल पार्टनरशिप ने कहा कि गूगल पे के व्यापक उपयोगकर्ता आधार के साथ यह साझेदारी एलटीएफ को डिजिटल रूप से उन्नत उधारदाता बनने की दिशा में मदद करेगी।

वित्तीय वर्ष 25  में, एलटीएफ ने पहले ही फोनपे, क्रेड और अमेज़न पे  जैसे फिनटेक प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की थी। एलटीएफ की ग्राहक-केंद्रित रणनीति और सहयोग से पर्सनल लोन व्यवसाय में तेजी आई है। वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही  में इसका लोन बुक आकार 9,383 करोड़ रुपये तक पहुंच गया और त्रैमासिक वितरण 1,942 करोड़ रुपये रहा, जो 65% की वृद्धि दर्शाता है।

यह सहयोग एलटीएफ की वित्तीय विशेषज्ञता और गूगल पे के यूजर-फ्रेंडली इंटरफ़ेस को जोड़ता है, जिससे उपभोक्ताओं को सरल, भरोसेमंद और जिम्मेदार क्रेडिट समाधान मिलते हैं।

#LTFinance #GooglePay #पर्सनललोन #डिजिटललेंडिंग #फिनटेकसाझेदारी #ऑनलाइनफाइनेंस #इंस्टेंटलोन