सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :   त्योहारों से ठीक पहले बाइक प्रेमियों के लिए खुशखबरी आई है। Classic Legends ने अपनी Jawa और Yezdi मोटरसाइकिलों की कीमतों में बड़ी कटौती की है। दरअसल, सरकार ने 350cc से कम क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर GST दर को 28% से घटाकर 18% कर दिया है। इस फैसले के बाद कंपनी ने तुरंत ग्राहकों को इसका फायदा देने का ऐलान किया।

नई कीमतों के बाद Yezdi Roadster अब 1,93,565 रुपये में मिलेगी, जबकि इसकी पुरानी कीमत 2,09,969 रुपये थी। यानी 16,404 रुपये की बचत। इसी तरह Yezdi Adventure की कीमत 2,14,900 रुपये से घटकर 1,98,111 रुपये हो गई है, जिससे ग्राहकों को 16,789 रुपये तक का फायदा होगा। वहीं Yezdi Scrambler अब 1,95,345 रुपये में उपलब्ध है, जिसकी पुरानी कीमत 2,11,900 रुपये थी।

Classic Legends ने स्पष्ट किया है कि GST दरों में बदलाव का सीधा फायदा अब ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। Jawa और Yezdi रेंज की मोटरसाइकिलें 293cc से 334cc लिक्विड-कूल्ड अल्फा-2 इंजन से चलती हैं, इसलिए ये नई दरों के अंतर्गत आती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम त्योहारी सीजन की बिक्री को बढ़ावा देगा। खासकर युवा राइडर्स, जो प्रीमियम डिजाइन और दमदार इंजन वाली बाइक्स की तलाश में रहते हैं, उनके लिए अब Jawa 42 Bobber, Yezdi Roadster, Adventure और Scrambler और भी सस्ती हो गई हैं।

#Jawa #Yezdi #GSTकटौती #बाइकप्राइस #ClassicLegends