सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भेल स्थित अय्यप्पा मंदिर में ओणम का उत्सव आयोजित किया गया। इस उत्सव के तहत पारंपरिक सद्या के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सम्मिलित रहे, कार्यक्रम में प्रतिभालय आर्ट्स अकादमी ने मुख्य रूप से दिनकर की “रश्मिरथी”, महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र, ओणम नृत्य, कईकोट्ट कली , पुष्पांजलि आदि की प्रस्तुति की जिसे दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया ।

साथ ही महिलाओं द्वारा पारंपरिक तिरुवाथिरा कलि एवं अन्य प्रस्तुतियां भी रहीं।नृत्य निर्देशन डाॅ मंजु मणि का रहा । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय मंत्री कृष्णा गौर रहीं । कार्यक्रम में भेल अय्यप्पा मंदिर के अध्यक्ष एस. ए. पिल्लई एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे ।

#ओणम #अय्यप्पामंदिर #भोपाल #सांस्कृतिकउत्सव #ओणमउत्सव