सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के तत्वावधान में तथा फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में 5वाँ राष्ट्रीय फार्माकोविजीलेंस वीक 24 सितम्बर 2025 तक बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीरज मोरया एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन और पुष्पगुच्छ प्रदान से किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति दिलीप कुमार डे ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रारंभिक सत्र में डीन, प्रो. शैलेश कुमार घटवारी ने फार्माकोविजीलेंस का परिचय प्रस्तुत किया तथा इसके महत्व पर विस्तार से बताया। इस वर्ष की थीम है — “आपकी सुरक्षा, बस एक क्लिक दूर: पी.वी.पी.आई को रिपोर्ट करें” सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में रैली, ओरल प्रेज़ेंटेशन, निबंध-वाद विवाद प्रतियोगिता, क्विज़, नुक्कड़ नाटक, पैनल डिस्कशन, ऑनलाइन सर्टिफ़िकेट कोर्स, रील मेकिंग प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रेज़ेंटेशन जैसी विविध गतिविधियाँ शामिल हैं। प्रथम दिवस पर छात्रों ने एडीआर (प्रतिकूल दवा प्रतिक्रिया) पर जागरूकता रैली निकाली और पोस्टरों के माध्यम से संदेश दिया।


इस अवसर पर कुलगुरु दिलीप कुमार डे, उपकुलगुरु एन. के. अग्रवाल, रजिस्ट्रार श्याम पाटकर, ग्रुप डायरेक्टर मनोज शुक्ला, सीएओ विजय कुमार पुंज सहित सभी विभागों के डीन, प्राचार्य, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने इस आयोजन एवं छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। कुलपति दिलीप कुमार डे ने कहा— “फार्माकोविजीलेंस आज स्वास्थ्य सेवाओं का अहम हिस्सा है। छात्रों द्वारा निकाली गई रैली और उनकी रचनात्मक गतिविधियाँ समाज में दवा सुरक्षा एवं रोगी जागरूकता को नई दिशा प्रदान करेंगी।”

#भाभाउниवर्सिटी #फार्माकोविजीलेंस #स्वास्थ्यजागरूकता #सुरक्षितदवा #फार्मेसीविद्यार्थी