सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   :   गर्मी और नमी के बीच घरों और ऑफिस में ठंडक बनाए रखने के लिए एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करना जरूरी हो गया है। हालांकि लगातार AC चलाने से बिजली का बिल बढ़ सकता है। इसलिए कुछ आसान तरीकों को अपनाकर AC का इस्तेमाल करें और बिजली बचाएं।

ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के अनुसार, AC का तापमान 24°C पर सेट करना सबसे सही है। यह न सिर्फ कंफर्ट देता है बल्कि बिजली की बचत भी करता है। यदि आप AC का तापमान केवल 1°C बढ़ा देते हैं तो लगभग 6% तक बिजली की बचत हो सकती है।

एनर्जी-सेविंग AC खरीदना भी लाभकारी है। AC के साथ पंखे का इस्तेमाल करने से कम बिजली खर्च होगी। इसके अलावा, दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें ताकि ठंडी हवा बाहर न जाए। AC की नियमित सर्विस कराना और फिल्टर को समय-समय पर साफ करना भी जरूरी है।

इन स्मार्ट टिप्स को अपनाकर आप न सिर्फ अपने घर या ऑफिस को ठंडा रख सकते हैं, बल्कि बिजली के खर्च को भी कम कर सकते हैं। यह तरीका पर्यावरण और बजट दोनों के लिए फायदेमंद है।

#ACTips #बिजलीबचत #ठंडक #EnergySaving #ACUse