सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : टेक दिग्गज Apple आज अपने बहुप्रतीक्षित लॉन्च इवेंट Awe Dropping का आयोजन कर रहा है। भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 10:30 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट में कंपनी iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के साथ नया मॉडल iPhone 17 Air भी लॉन्च करेगी, जो iPhone Plus मॉडल को रिप्लेस करेगा।
Apple इस इवेंट में सिर्फ iPhones ही नहीं बल्कि Apple Watch 11, Apple Watch Ultra 3 और Apple Watch SE 3 भी पेश करेगा। इसके अलावा कंपनी AirPods Pro 3 और होम प्रोडक्ट्स जैसे AirTag 2, नया Apple TV 4K और HomePod Mini 2 भी लॉन्च कर सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 17 Pro Max में पहली बार 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। वहीं, iPhone 17 Air की मोटाई सिर्फ 5.5 मिमी होगी, जो अब तक का सबसे पतला iPhone होगा। iPhone 17 Pro और Pro Max को नया रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल डिजाइन मिलेगा, जबकि iPhone 17 की शुरुआती कीमत 89,990 रुपये से शुरू हो सकती है।
इसके साथ ही, Apple आज से iOS 26 का लेटेस्ट वर्जन भी रोलआउट करेगा। उम्मीद है कि iPhone 17 की सेल 15-16 सितंबर तक शुरू हो जाएगी। लॉन्च के बाद कंपनी पुराने मॉडल्स जैसे iPhone 16 Pro Max, iPhone 16 Pro, iPhone 15 और iPhone 15 Plus को डिस्कंटीन्यू कर सकती है।
#AppleEvent2025 #iPhone17 #AppleWatch11 #AirPodsPro3 #टेकन्यूज