सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  भारत में तेजी से बढ़ते ई-रिक्शा बाजार को देखते हुए Allfine ने अपना नया इलेक्ट्रिक मॉडल AF7 Eco Dx लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर शहरी और ग्रामीण परिवहन की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।

Allfine AF7 Eco Dx की सबसे बड़ी खासियत इसकी 150 किलोमीटर की रेंज है, जो इसे सेगमेंट में सबसे दमदार बनाती है। इसमें दी गई फास्ट-चार्जिंग सुविधा से बैटरी कम समय में चार्ज हो जाती है, जिससे ड्राइवर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता।

फीचर्स की बात करें तो इस ई-रिक्शा में ऑनबोर्ड एफएम स्टीरियो सिस्टम, पैसेंजर रूफ लाइट्स, एलईडी हेडलाइट्स, फास्ट-चार्जिंग पोर्ट और एंटीबैक्टीरियल इंटीरियर जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। ड्राइविंग को आसान और आरामदायक बनाने के लिए इसमें हैवी-ड्यूटी 1200W PMSM मोटर, मज़बूत वायरिंग हार्नेस, दमदार हॉर्न और 5-लीफ रियर सस्पेंशन भी दिया गया है।

कीमत की बात करें तो कंपनी ने Allfine AF7 Eco Dx को 1.65 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। 120 किलोग्राम वजन वाला यह ई-रिक्शा अपनी मजबूती और लंबी रेंज की वजह से छोटे शहरों और गांवों के लिए किफायती विकल्प साबित हो सकता है।

ऑटो विशेषज्ञों का मानना है कि AF7 Eco Dx अपने सेगमेंट में बेहतर फीचर्स और बैटरी परफॉर्मेंस की वजह से ग्राहकों को आकर्षित करेगा और ई-मोबिलिटी सेक्टर में नई ऊर्जा भरेगा।

#Allfine #ईरिक्शा #इलेक्ट्रिकवाहन #EVIndia #EcoDx