सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्र सरकार ने त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। सरकार ने टीवी, फ्रिज, एसी और वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू उपकरणों पर जीएसटी दरों में बदलाव की घोषणा की है। अब 32 इंच से बड़े स्मार्ट टीवी पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले से आम लोगों की जेब पर बोझ कम होगा और त्योहारों के दौरान खरीदारी को बढ़ावा मिलेगा। 32 इंच के स्मार्ट टीवी पर औसतन 1200 रुपये और 43 इंच के स्मार्ट टीवी पर करीब 2000 रुपये तक की बचत उपभोक्ताओं को मिल सकती है। इससे सैमसंग, शाओमी, एलजी, सोनी जैसे ब्रांड्स की बिक्री में भी तेजी आने की संभावना है।
अभी तक 12 हजार रुपये के टीवी पर 28% जीएसटी देना पड़ता था, लेकिन अब सिर्फ 18% देना होगा। यानी उपभोक्ता सीधे 10% की बचत कर सकेंगे। इसी तरह 43 इंच से बड़े टीवी की कीमत पर भी अच्छी-खासी छूट मिलेगी।
इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर्स का कहना है कि सरकार का यह फैसला सही समय पर लिया गया है। आने वाले समय में इसकी वजह से त्योहारों के सीजन में बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक बाजार में प्रतिस्पर्धा और बढ़ेगी और ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिलेंगे।
इस कदम से एक तरफ सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत दी है, वहीं दूसरी ओर घरेलू मांग को बढ़ावा देने का रास्ता भी खोल दिया है।
#GST #स्मार्टटीवी #सस्ताTV #43इंचटीवी #सरकारीनिर्णय