सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :    भाभा विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी धूम धाम से आजादी का महापर्व कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। ध्वजारोहण विश्वविद्यालय के कुलपति दिलीप कुमार डे द्वारा किया गया उन्होंने अपने भाषण में कहा कि  हम एक बार फिर से तिरंगे के साये में खड़े हैं। हवा में लहराता हुआ वो तिरंगा हमें सिर्फ़ हमारी आज़ादी का नहीं, बल्कि उन लाखों बलिदानों का भी स्मरण कराता है, जिन्होंने अपनी सांसें इस मिट्टी के नाम कर दीं।

प्रति कुलगुरु डॉक्टर एन के अग्रवाल ने कहा कि  हम आज जिस खुले आसमान में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे अनगिनत शहीदों का लहू, माताओं के आंसू, और करोड़ों भारतीयों की तपस्या है । 15 अगस्त का मतलब सिर्फ़ छुट्टी का दिन नहीं है  ये दिन हमें आईना दिखाता है — कि हम उस आज़ादी के लायक बन भी पाए हैं या नहीं। अतीत की कुर्बानियां – जो हमें याद रखनी ही होंगी। प्रति कुलगुरु डॉक्टर भारती ने कहा  सोचो, जब भगत सिंह ने फांसी से पहले अपने दोस्तों को गले लगाया होगा, तो उनके मन में कौन-सा डर रहा होगा? नहीं, डर तो कहीं नहीं था… बस एक अजीब-सी मुस्कान और दिल में देश का सपना था।

सीईओ प्रसाद पिल्लई ने कहा कि हम देश भक्ति को केवल  शब्दों में नहीं बल्कि अपने आचरण और कर्मों में भी उतरेंगे।अब हमारे पास ताकत है, तकनीक है, और दुनिया में हमारी एक पहचान है। डॉ श्याम पाटकर ,कुल सचिव ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां जिसमें परीक्षा परिणाम, प्लेसमेंट ,और स्टूडेंट का कहां-कहां उनका चयन हुआ है और फैकल्टी की उपलब्धियां किसको कितने अवार्ड मिले हैं और उनके पेटेंट उनकी बुक्स और विश्वविद्यालय की भविष्य में होने वाली गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला। छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीतो रंगारंग प्रस्तुति दी। उच्च गुणवत्ता प्राप्त करनेवाले सभी संकाय के छात्रों का ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। सूत्र संचालन डॉक्टर सिद्धार्थ सौरव और मिस काजल ने किया।  इसके साथ साथ भाभा विश्वविद्यालय की छात्र,छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी जिसे सभी जिन्होंने सभी का मन मोह लिया|

#आजादीकामहापर्व #भाभाविश्वविद्यालय #स्वतंत्रतादिवस #देशभक्ति #महाआयोजन