सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : Just Corseca ने भारत में अपने नए OWS ईयरबड्स Synq और Stalk लॉन्च किए हैं। कंपनी का दावा है कि ये दोनों मॉडल सिर्फ 8 ग्राम वजन के साथ अल्ट्रा-लाइटवेट हैं और पूरे दिन पहनने की सुविधा देते हैं। इन ईयरबड्स को खास तौर पर वर्क, ट्रैवल, वर्कआउट और लंबी लेजर टाइम के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Stalk OWS ईयरबड्स में क्वॉड-माइक सेटअप, 40 घंटे का प्लेबैक और Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी दी गई है। इसका हल्का और एर्गोनोमिक डिजाइन लंबे समय तक पहनने में आरामदायक है। ओपन-ईयर स्ट्रक्चर एयरफ्लो बढ़ाता है और डायरेक्ट साउंड प्रेशर कम करता है।
Synq मॉडल में 9D साउंड, 50 घंटे का प्लेबैक और Type-C और Lightning दोनों चार्जिंग इंटरफेस मौजूद हैं। Synq की कीमत 2,999 रुपये है, जबकि Stalk 1,299 रुपये में उपलब्ध है। ये ईयरबड्स Amazon, Flipkart, Just Corseca की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर खरीदे जा सकते हैं।
Just Corseca ने इन ईयरबड्स को यूजर फ्रेंडली और मल्टीपरपज़ अनुभव के लिए डिज़ाइन किया है। कंपनी का कहना है कि हल्के वजन और आरामदायक फिट के कारण ये ईयरबड्स लंबे समय तक पहनने में कम थकान देंगे। क्वॉड-माइक सिस्टम कॉल्स के दौरान वॉइस क्लैरिटी बढ़ाता है और Synq में एडवांस साउंड टेक्नोलॉजी का अनुभव मिलेगा।
नए Synq और Stalk OWS ईयरबड्स भारतीय यूजर्स के लिए हाई क्वालिटी, लाइटवेट और किफायती विकल्प साबित होंगे।
#JustCorseca #OWSEarbuds #Synq #Stalk #लाइटवेटईयरबड्स