सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन नामकरण प्रक्रिया की नामपट्टिका का अनावरण 10 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा विश्वविद्यालय के 69वे आधारशिला दिवस पर किया जा रहा है।इस आयोजन में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलगुरु अर्पण भारद्वाज ने कहा है कि, विश्वविद्यालय के लिए आधारशिला दिवस पर ही यह दूसरा ऐतिहासिक दिन बन जाएगा जब इस उज्जैन नगरी की माटी और मालवांचल के गौरव, इसी विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करके अपनी राजनीतिक विरासत को यहीं से शुरू करके राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित कर मुख्यमंत्री के रूप में डॉ मोहन यादव अपनी मातृ संस्था के प्रति समर्पित भाव से जब इस विश्वविद्यालय की नवीन नामकरण पट्टिका का अनावरण करेंगे। इससे पहले विश्वविद्यालय का सन् 1956 में वह पहला ऐतिहासिक दिन था जब कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी गई। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के विद्यार्थी कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो सत्येन्द्र किशोर मिश्रा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि, विश्वविद्यालय में 2025 का आधारशिला दिवस का आयोजन 10 अक्टूबर को भव्य समारोह के साथ मनाया जाएगा। पूरे आयोजन में माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उपस्थित रहेंगे।
प्रो मिश्रा ने बताया कि,कार्तिक कृष्ण चतुर्थी दिनांक 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को आधारशिला दिवस के आयोजन विश्वविद्यालय परिसर और स्वर्ण जयंती सभागार में प्रारंभ होकर सम्पन्न होंगे। आपने बताया कि,सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में दिनांक 10.10.2025 को प्रातः 11.00 बजे से 69 वी आधारशिला दिवस का आयोजन मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होने जा रहा है। कार्यक्रम स्थल स्वर्ण जयंती सभागार, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में आयोजित होगा। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सम्राट विक्रमादित्य के मूर्ति शिल्प का विधिपूर्वक अभिषेक तथा पूजन और एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के पश्चात माननीय अतिथियों द्वारा का स्वर्ण जयंती सभागार में सरस्वती पूजन तथा मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।
अतिथियों का स्वागत (पुष्प मालाओं से) एवं स्मृतिचिन्ह समर्पण के बाद कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया जाएगा और आयोजन की प्रस्तावना, कार्यक्रम समन्वयक द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। तत्पश्चात पुस्तक विमोचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा,सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज,प्रभारी मंत्री, गौतम टटवाल,उच्च शिक्षा मंत्री इन्दरसिंह परमार के बाद माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव का उ‌द्बोधन होगा। अन्त में आभार कुलसचिव अनिल कुमार शर्मा द्वारा व्यक्त किया जाएगा।

#सम्राट_विक्रमादित्य_विश्वविद्यालय #नामकरण_पट्टिका #मुख्यमंत्री_मोहन_यादव #उज्जैन #शैक्षणिक_समारोह