सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ओपनएआई ने अपने चैटबॉट ChatGPT में नया फीचर लाने की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे यूजर्स सीधे ChatGPT के माध्यम से UPI पेमेंट कर सकेंगे। कंपनी ने Razorpay और NPCI के साथ साझेदारी की है। इस फीचर की मदद से यूजर्स सिंगल प्रॉम्प्ट के जरिए बिल का भुगतान करने के साथ-साथ ग्रॉसरी ऑर्डर भी कर सकेंगे। ऑर्डर करने से पहले प्रोडक्ट की कीमत भी ChatGPT बताएगा।
इस फीचर को Agentic Payments नाम दिया गया है। यह फिलहाल टेस्टिंग फेज में है और केवल कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ओपनएआई का लक्ष्य है कि AI-आधारित शॉपिंग और पेमेंट अनुभव को सरल और सुरक्षित बनाया जाए। कंपनी का कहना है कि इस फीचर के साथ प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
Agentic Payments फीचर यूजर्स को ChatGPT के अंदर ही ट्रांजैक्शन करने की सुविधा देगा। Razorpay और NPCI के सहयोग से यह पेमेंट प्रक्रिया तेज और सुरक्षित होगी। इस प्रोजेक्ट का पायलट फेज जारी है, और इसके सफल होने पर इसे बड़े पैमाने पर रोल आउट किया जाएगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि AI के जरिए UPI पेमेंट करने से डिजिटल लेनदेन में नए आयाम खुलेंगे और यूजर्स को कम समय में पेमेंट करने का सुविधा मिलेगा। हालांकि, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर कुछ चिंताएं भी जताई जा रही हैं, जिन पर कंपनी ध्यान दे रही है।
#ChatGPT #UPIPayment #Razorpay #NPCI #AgenticPayments