सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यात्रियों, रेल कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूक किया गया।


भोपाल स्टेशन पर भी पर्यावरण को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से यात्रियों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया। स्टेशन परिसर के विभिन्न चिन्हित स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित की गई।
इटारसी स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी सफाई कर्मचारियों को जागरूक करते हुए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रैक, ब्रिज, शौचालय एवं वाटर बूथ की विशेष साफ-सफाई कराई गई। अभियान में उप स्टेशन अधीक्षक एवं पर्यवेक्षकों सहित यांत्रिक सफाई ठेके के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में बीना स्टेशन पर वाणिज्य विभाग, चिकित्सा विभाग एवं यांत्रिक विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सफाई कर्मचारियों के साथ संवाद कर उन्हें बेहतर साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।
भोपाल मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे रेलवे परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।

#भोपाल #रेलवेस्टेशन #स्वच्छताअभियान #भारतीयरेलवे #स्वच्छभारत #रेलयात्री #सफाईअभियान #मध्यप्रदेश #स्टेशनसफाई #रेलसमाचार