सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विधायक व नवप्रयास सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति के संरक्षण भगवानदास सबनानी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विधायक ट्रॉफी नाईट क्रिकेट टेनिस बॉल टूर्नामेंट 2026 का का आयोजन 1 जून से 9 जून तक नेहरू नगर पुलिस खेल मैदान में आयोजित किया जा रहा है।
भगवानदास सबनानी ने बताया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य दक्षिण पश्चिम विधानसभा के खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करना है, हमारे विधानसभा क्षेत्र में हर खेल के खिलाड़ी निवास करते हैं समय-समय पर खिलाड़ियों का प्रोत्साहन कर उन्हें बड़े आयोजन के लिए तैयार करना उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना और सरकारी योजनाओं से उन्हें जोड़कर उनकी हर प्रकार की मदद करना आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना उद्देश्य है, आने वाले समय में महिलाओं के लिए खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी।
टूर्नामेंट में कुल 32 टीम भाग ले रही हैं, टीम में 9 खिलाड़ी दक्षिण पश्चिम विधानसभा के तथा 3 खिलाड़ी अन्य क्षेत्र में निवास करने वाले होंगे।
टूर्नामेंट में नॉक आउट मैच 8 ओवरों के सेमीफाइनल व फाइनल 10 ओवरों के खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट के लिए एंट्री फीस 5100 रखी गई है।
प्रथम पुरस्कार एक लाख एक हजार द्वितीय पुरस्कार इक्यावन हजार के साथ ही अन्य पुरस्कार भी रखे गए हैं।
स्पेशल मैच – तीन स्पेशल मैचों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें उद्घाटन के अवसर पर शो मैच पत्रकार वर्सेस डॉक्टर, सहित पुलिस वर्सेस वकील एवं एक मैच महिलाओं के लिए भी आयोजित किया जाएगा।
#विधायकट्रॉफी #क्रिकेटटूर्नामेंट #नेहरूनगर #भोपाल #पुलिसमैदान #खेल #क्रिकेट #स्थानीयसमाचार #खेलसमाचार