सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / तमिलनाडु : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य की नई शिक्षा नीति का ऐलान किया है, जो राज्य की सांस्कृतिक पहचान पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि तमिलनाडु में अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू नहीं किया जाएगा और इसके बजाय दो-भाषा नीति को अपनाया जाएगा।
एमके स्टालिन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य रटने की बजाय सोचने और समझने की क्षमता को बढ़ावा देना होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शारीरिक शिक्षा को भी पाठ्यक्रम का अहम हिस्सा बनाया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों का संपूर्ण विकास हो सके।
स्टालिन ने कहा कि राज्य सरकार हर छात्र को उच्च शिक्षा में दाखिले का अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह नीति तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की रक्षा करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम शिक्षा में गुणवत्ता और छात्र की बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों से इस नई शिक्षा नीति का समर्थन करने की अपील की।
यह निर्णय तमिलनाडु में शिक्षा प्रणाली में बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो राज्य के विकास और सांस्कृतिक संरक्षण दोनों के लिए अहम होगा।
#तमिलनाडु_शिक्षा_नीति #दो_भाषा_नीति #NEP_अस्वीकार #एमके_स्टालिन