सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय स्टेट बैंक भोपाल सर्कल के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि सर्कल क्रिकेट टीम के उत्कृष्ट खिलाड़ी श्री जतिन सहाय सक्सेना, सहायक, आरबीओ-1 एवं विजय मंगरानी वरिष्ठ सहायक आरएसीपीसी -1 भोपाल में पदस्थ का चयन वेटरन्स प्रो क्रिकेट इंटरनेशनल द्वारा गठित इंडिया ओवर 40s क्रिकेट टीम’ में किया गया है।
यह भारतीय टीम आगामी 25 मई 2026 से 8 जून 2026 तक इंग्लैंड के प्रतिष्ठित दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। दौरे के दौरान भारतीय टीम इंग्लैंड एवं वेल्स की ओवर-40 क्रिकेट टीमों के विरुद्ध 45-45 ओवरों की अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगी। यह श्रृंखला अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक एवं रोमांचक मानी जा रही है।
जतिन सहाय सक्सेना एवं विजय मंघरानी का इस राष्ट्रीय टीम में चयन न केवल उनकी प्रतिभा अनुशासन एवं वर्षों के निरंतर परिश्रम का परिणाम है बल्कि यह भारतीय स्टेट बैंक भोपाल सर्कल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की सशक्त परंपरा को भी प्रदर्शित करता है।
दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से बैंक परिवार सहकर्मियों एवं खेल प्रेमियों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। बैंक ने इस शानदार उपलब्धि पर दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल इंग्लैंड दौरे एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।
भारतीय स्टेट बैंक भोपाल सर्कल को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश एवं भारतीय स्टेट बैंक का नाम गौरवान्वित करेंगे।
#भारतीयस्टेटबैंक #एसबीआईभोपाल #ओवर40क्रिकेट #इंडियाटीम #क्रिकेटन्यूज #खेलसमाचार #भोपालन्यूज #खेलप्रतिभा