सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : Redmi ने अपना नया स्मार्टफोन Redmi 15C 5G लॉन्च कर दिया है, जो बजट सेगमेंट में पावरफुल फीचर्स के साथ आया है। कंपनी ने इसे 6000mAh की बड़ी बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।
डिस्प्ले की बात करें तो Redmi 15C 5G में 6.9-इंच का बड़ा स्क्रीन दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और TÜV सर्टिफिकेशन मौजूद है। यह फोन लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर डिस्प्ले एक्सपीरियंस चाहने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
कैमरा सेटअप भी खास है। फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो डे-टू-डे फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए पर्याप्त है। इसके अलावा, यह IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह हल्की धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Redmi 15C 5G को पोलैंड में PLN 799 (लगभग ₹19,500) में लॉन्च किया गया है। फिलहाल यह PLN 699 (लगभग ₹17,000) में 4GB + 256GB वेरिएंट पर ऑफर किया जा रहा है। यह डस्क पर्पल, मिडनाइट ब्लैक और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है और इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
#Redmi15C5G #रेडमी #टेकन्यूज #स्मार्टफोनलॉन्च #मोबाइलअपडेट