सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल /   मुंबई  : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड  ने लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एल एंड टी) के साथ 4,468 करोड़ रुपये की लागत से 157 किलोमीटर ट्रैक निर्माण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह एग्रीमेंट T-1 पैकेज के लिए किया गया है।

इस समझौते के तहत एल एंड टी मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन और महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर स्थित जरोली गांव के बीच ट्रैक की डिज़ाइन, सप्लाई और निर्माण का कार्य करेगी। इसमें ट्रैक की डबल लाइन के निर्माण, परीक्षण और कमीशनिंग के अलावा चार स्टेशनों का निर्माण और ठाणे में रोलिंग स्टॉक डिपो का निर्माण भी शामिल है।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के अन्य पैकेजों में T-2 पैकेज 5142 करोड़ रुपये की लागत से जरोली गांव से वडोदरा के बीच 237 किलोमीटर ट्रैक के निर्माण के लिए इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड को दिया गया है। T-3 पैकेज 3141 करोड़ रुपये में वडोदरा से साबरमती के बीच 116 किलोमीटर ट्रैक के निर्माण का कार्य L&T को मिला है।

मुंबई से अहमदाबाद के बीच 320 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर तेजी से काम जारी है और अधिकांश हिस्से का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। कुछ स्टेशनों पर सुपरस्ट्रक्चर से जुड़ा कार्य एडवांस स्टेज में है। इस परियोजना में जापानी एचएसआर (शिंकानसेन) तकनीक का उपयोग किया गया है, जिसमें गिट्टी रहित स्लैब ट्रैक प्रणाली भारत में पहली बार लागू की जा रही है।

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से भारत की हाई-स्पीड रेल नेटवर्क मजबूत होगी और मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

#बुलेट_ट्रेन #L&T #मुंबई_अहमदाबाद #बुलेट_ट्रेन_प्रोजेक्ट #हाई_स्पीड_रेल