सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : मोदी सरकार ने रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए ₹12,060 करोड़ की मंजूरी दी है, जिससे गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराना जारी रहेगा।
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एलपीजी सब्सिडी पर भी बड़ा फैसला लिया गया है। सस्ती रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने 30 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य बाजार कीमत से कम दर पर रसोई गैस बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों को होने वाले घाटे की भरपाई करना है, ताकि एलपीजी की कीमत आम लोगों के लिए किफायती बनी रहे।
इसके अलावा, देश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों के लिए ₹42,000 करोड़ की मंजूरी भी दी गई है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। सरकार की यह पहल ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
#उज्ज्वला_योजना #एलपीजी_सब्सिडी #मोदी_सरकार #रसोई_गैस #केंद्रीय_कैबिनेट