सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : Meta ने हाल ही में अपने नए Meta Ray-Ban Glasses और Oakley Meta Vanguard Glasses लॉन्च किए। लेकिन इस हाई-प्रोफाइल इवेंट के दौरान कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को तकनीकी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, जिन Meta AI फीचर्स का डेमो दिखाया जा रहा था, वह सही तरीके से काम नहीं कर पाए और जुकरबर्ग को स्टेज पर असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।
लॉन्च इवेंट में जुकरबर्ग फूड क्रिएटर Jack Mancuso से कनेक्ट हुए थे। Mancuso ने ग्लास से कोरियन स्टीक सॉस की रेसेपी पूछी। उम्मीद थी कि Meta AI उन्हें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड करेगा, लेकिन ग्लास ने असंबंधित जानकारी देना शुरू कर दिया। कई बार रिडायरेक्ट करने के बावजूद AI सही जवाब नहीं दे सका।
इस गड़बड़ी के बाद जुकरबर्ग ने दर्शकों को समझाया कि समस्या दरअसल कमजोर वाई-फाई सिग्नल के कारण आई। हालांकि, इस घटना ने कंपनी के प्रेजेंटेशन को फीका कर दिया।
Meta Ray-Ban Glasses में 20 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू, 12 मेगापिक्सल कैमरा और इंटीग्रेटेड AI सपोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि ये स्मार्ट ग्लास रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाएंगे। लेकिन लॉन्च इवेंट की यह असफलता दिखाती है कि तकनीक को और परिष्कृत करने की जरूरत है।
#MetaRayBan #मार्कजुकरबर्ग #MetaAI #टेकन्यूज #गैजेटलॉन्च