सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन ( मंडी) बोर्ड मुख्यालय पर आयुक्त सह प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम साहब द्वारा तिरंगा झंडा वंदन किया गया। आपके द्वारा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सारे किसान भाईयो हम्माल तुलावटी भाइयों तथा व्यापारी भाइयों और मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सभी अधिकारी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अपर संचालक आर आर अहिरवार ,आंचलिक कार्यालय भोपाल की संयुक्त संचालक सविता झानिया,अधीक्षण यंत्री भारत भूषण सिंह चौधरी, संयुक्त संचालक संगीता ढोके, रश्मि कश्यप, पूजा सिंह, अतुल निपाने, संजीव अग्निहोत्री, संदीप चौबे, सहायक संचालक योगेश नागले तथा मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस शुभ अवसर पर मंडी बोर्ड के हरीश वर्मा और उनके साथियों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित एक लघु नाटिका का सजीव प्रस्तुतीकरण किया गया।
#स्वतंत्रतादिवस #मंडीबोर्ड #ध्वजारोहण #सांस्कृतिककार्यक्रम #भोपाल