सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में मध्यप्रदेश सरकार और स्पेन की संस्था फीरा बार्सिलोना इंटरनेशनल के बीच एक ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत राज्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। यह सेंटर न केवल नवाचार, तकनीकी और स्मार्ट शहरी समाधानों को बढ़ावा देगा बल्कि वैश्विक सम्मेलनों, व्यापारिक आयोजनों और निवेशकों की बैठकों के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय मंच के रूप में विकसित होगा। कार्यक्रम के दौरान स्पेन के राजदूत जुआन एंटोनियो मार्च पुजोल, फीरा बार्सिलोना इंटरनेशनल के सीईओ रिचर्ड जपाटेरो और भारत प्रतिनिधि मुकेश अरोरा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री यादव और राजदूत पुजोल के बीच विस्तृत चर्चा भी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एमओयू मध्यप्रदेश की वैश्विक पहचान को सुदृढ़ करेगा और राज्य को निवेश, व्यापार और पर्यटन के लिए नया गंतव्य बनाएगा।
डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति इसे औद्योगिक और आर्थिक विकास का केंद्र बनाती है। इंदौर और भोपाल के साथ जबलपुर और ग्वालियर को भी मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकास के साथ विरासत संरक्षण” के मॉडल को अपनाते हुए राज्य सतत और समावेशी विकास की दिशा में अग्रसर है। स्पेन के राजदूत पुजोल ने कहा कि भारत और स्पेन मिलकर नेतृत्व और प्रबंधन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे। यह साझेदारी दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों को नई दिशा देगी।
#मध्यप्रदेश #एमओयू #फीरा_बार्सिलोना #मोहन_यादव #भोपाल #अंतर्राष्ट्रीय_कन्वेंशन_सेंटर #निवेश