सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय संस्कृत विश्विद्यालय भोपाल में वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 06 सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं शैक्षिक लघु चलचित्र (संस्कृंतकफिल्म), एकल संस्कृत गीत, समूह गीत, रंगोली, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य का आयोजन किया गया।


केंद्रीय संस्कृत विश्विद्यालय के निदेशक रमाकांत पांडे ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन प्रतियोगिताओं में विश्विद्यालय के बी एड, एम एड, शास्त्री, आचार्य , आईटेप आदि कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

सभी प्रतियोगिताओं में संस्थान के वरिष्ठ प्राध्यापकों और कलाकारों ने निर्णय का कार्य किया। कार्यक्रम की संयोजक संगीता गुन्देचा ने निदेशक एवं सभी निर्णायकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
#केंद्रीयसंस्कृतविश्वविद्यालय #भोपाल #सांस्कृतिकप्रतियोगिता #संस्कृत #विश्वविद्यालय