सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अध्यक्ष, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा एवं सांसद लोकसभा क्षेत्र भोपाल आलोक शर्मा ने भोपाल जिले के 70 प्लस सभी बुजुर्ग नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आगामी सेवा पखवाड़ा सप्ताह में भोपाल नगरीय निकायों के वार्डों में नगर निगम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत के साथ मिलकर संयुक्त दलों का गठन कर कार्य करने और 151505 वृद्ध नागरिकों के आयुष्मान बनाए जाने के निर्देश दिए।
स्मार्ट सिटी की समीक्षा करते हुए अध्यक्ष शर्मा ने पर्यटन का मुख्य केंद्र बनाए जाने के लिए आने वाले टूरिस्ट वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करने साथ ही सदर मंजिल के आस पास के गौहर महल वीआइपी रोड को स्काई वॉक के माध्यम से जोड़ने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पीएम-ई बस सेवा (फेस-1) नगरीय बस सेवा संत हिरदाराम नगर कस्तूरबा नगर 100 बस ऑपरेटर एव डिपो का चयन हो गया है। आगामी वर्ष के प्रथम तिमाही में बसे प्राप्त कर संचालन प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। पीएम-ई बस सेवा (फेस-2 आरिफ नगर कोला रोड कजलीखेड़ा 95,केंद्र शासन से स्वीकृति प्रॉपर्टी एंव केंद्र द्वारा निदिदा प्रक्रिया कर बस ऑपरेटर का चयन किया जाएगा। बस डिपो के डिजाईन एवं ड्राइंग की कार्यवाही BMC / BCLL द्वारा की जायेगीसमीक्षा बैठक में आबकारी विभाग के अधिकारी को शराब की दुकानों को समय सीमा में खुलने एवं अवैध शराब पर शक्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विधायक भगवान दास सबनानी, विधायक आतिफ आरिफ अकील, महापौर मालती राय अन्य विधायक, जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन नागर, सहित कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण, स्मार्ट सिटी सीईओ अंजू अरुण कुमार, जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी, एडीएम अंकुर मेश्राम सहित सभी एसडीएम एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

#जिलाविकास #समितिबैठक #निगरानी #जनकल्याण #सरकारीयोजना