सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : एपल अपने अपकमिंग iPhone 17 सीरीज़ के लॉन्च की तैयारियों में जुटा है, लेकिन इससे पहले कंपनी के फ्लैगशिप iPhone 16 Pro Max पर ग्राहकों को शानदार छूट का मौका मिल रहा है। विजय सेल्स इस मॉडल पर ₹19,410 तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है, जिससे यह डिवाइस प्रीमियम फीचर्स के साथ और भी सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है।

iPhone 16 Pro Max को भारत में साल 2024 में ₹1,44,900 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। फिलहाल विजय सेल्स पर यह फोन ₹1,29,990 में उपलब्ध है, यानी सीधे ₹14,910 की छूट। इसके अलावा HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को ₹4,500 का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा, जिससे कुल छूट ₹19,410 तक पहुंच जाती है।

यह फोन A18 Pro चिपसेट, सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले, उन्नत कैमरा सिस्टम और लंबी बैटरी लाइफ जैसे हाई-एंड फीचर्स के साथ आता है। iPhone 16 Pro Max खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प है जो iPhone 17 का इंतजार किए बिना लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और प्रीमियम डिज़ाइन के साथ एक पावरफुल डिवाइस खरीदना चाहते हैं।

फेस्टिव सीज़न से पहले यह डील ग्राहकों को महंगे iPhone को सस्ते दाम पर लेने का शानदार मौका देती है। हालांकि, स्टॉक लिमिटेड होने की संभावना है, इसलिए इच्छुक खरीदारों को जल्दी फैसला लेना होगा।

#iPhone16ProMax #iPhoneऑफर #AppleIndia #VijaySales #iPhoneDiscount