ITDC India e-Press / Agencies

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  / नई दिल्ली   :   सोना आज अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव ₹703 बढ़कर ₹1,01,406 प्रति 10 ग्राम हो गया है। गुरुवार को यह ₹1,00,703 था। वहीं, चांदी ₹357 घटकर ₹1,14,893 प्रति किलो पर आ गई है।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और भोपाल जैसे महानगरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,03,310 से ₹1,03,460 प्रति 10 ग्राम के बीच है, जबकि 22 कैरेट की कीमत ₹94,700 से ₹94,850 है।

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, अमेरिका के टैरिफ के चलते जियोपॉलिटिकल तनाव बढ़ा है, जिससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। डिमांड बढ़ने के कारण इस साल सोना ₹1,04,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक जा सकती है।

1 जनवरी 2025 से अब तक सोना ₹25,244 महंगा हुआ है, जबकि चांदी ₹28,876 प्रति किलो बढ़ी है। पिछले साल सोना ₹12,810 बढ़ा था।

विशेषज्ञों की सलाह है कि हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। इसमें 6 अंकों का हॉलमार्क कोड (HUID) होता है, जिससे सोने की शुद्धता पता लगाई जा सकती है।

#सोना #GoldPrice #ऑलटाइमहाई #चांदी #गोल्डरेट