सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / बालाघाट : द्वितीय संसदीय शिखर सम्मेलन, जलवायु परिवर्तन और न्यायसंगत परिवर्तन पर ब्राज़ील में आयोजित किया गया । यह सम्मेलन लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में आयोजित किया गया था, और इसका मुख्य विषय COP30, पृथ्वी शिखर सम्मेलन के 33 साल बाद, क्योटो प्रोटोकॉल के 20 साल बाद, और पेरिस समझौते के 10 साल बाद था।
इस शिखर सम्मेलन में मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से कटंगी विधायक एवं भाजपा के युवा तुर्क नेता गौरव सिंह पारधी ने सहभागिता की। इस सम्मेलन में हुए मंथन पर विधायक गौरव सिंह पारधी ने बताया कि इस सम्मेलन में पूरे विश्व में जलवायु परिवर्तन से निपटने और न्यायसंगत परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक सहयोग और कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसमें विभिन्न देशों के सांसदों, जलवायु विशेषज्ञों और हितधारकों ने भाग लिया। विधायक गौरव सिंह पारधी बताया कि शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और अनुकूलन करने, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने, और न्यायसंगत परिवर्तन के लिए नीतियों और पहलों पर सार्थक चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन से निपटने और न्यायसंगत परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत वैश्विक प्रतिबद्धता दिखाई दी। सम्मेलन में आए विभिन्न देशों के सांसद, सरकारें और नागरिको ने संकल्प लिया कि हम सभी को इस दिशा में मिलकर काम करना है ताकि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम किया जा सके और एक स्थायी भविष्य बनाया जा सके।
#वैश्विकजलवायुमंथन #गौरवसिंहपारधी #जलवायुपरिवर्तन #सततविकास #पर्यावरणसंरक्षण