सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सैमसंग आज 4 सितंबर 2025 को अपने बहुप्रतीक्षित Galaxy Unpacked Event का आयोजन करने जा रहा है। यह इवेंट पूरी तरह वर्चुअल होगा और दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टेक प्रेमियों की नजर इस इवेंट पर इसलिए टिकी है क्योंकि कंपनी यहां अपना नया प्रीमियम एआई टैबलेट और Galaxy S25 FE स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S25 FE में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले और Exynos 2400 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं, Galaxy Tab S11 सीरीज में 14.6 इंच का डिस्प्ले और शक्तिशाली Exynos 9400 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इससे टैबलेट पर हाई-एंड परफॉर्मेंस और स्मूद एआई-इंटीग्रेशन का अनुभव मिलेगा।
यह लॉन्च खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि सैमसंग अपने नए प्रोडक्ट्स को Apple iPhone 17 की लॉन्चिंग से पहले बाजार में उतारने जा रहा है। यानी ग्राहकों के पास आईफोन से पहले सैमसंग का विकल्प मौजूद होगा।
Galaxy Unpacked Event लाइव कैसे देखें?
सैमसंग का यह ग्लोबल इवेंट कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, YouTube चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीम होगा। फैन्स सीधे घर बैठे इस लॉन्च को देख सकेंगे।
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि Galaxy S25 FE और Galaxy Tab S11 सीरीज लॉन्च के बाद प्रीमियम स्मार्टफोन और टैबलेट मार्केट में एक नई प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
#GalaxyUnpacked #Samsung #GalaxyS25FE #TabS11 #TechNews