सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल अंतर्गत लीगल एड डिफेंस काउंसिल में कार्यालय सहायक, रिसेप्शनिस्ट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं कार्यालय भृत्य की नियुक्ति के लिए जिन आवेदकगण ने पूर्व में आवेदन भेजे थे, के साक्षात्कार 20 सितंबर एवं 21सितंबर को समय प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, अरेरा हिल्स भोपाल में आयोजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए प्रधान जिला न्यायालय,भोपाल एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें |

#जिलान्यायालय #सत्रन्यायालय #साक्षात्कार #न्यायविभाग