सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गरिमामयी समारोह एवं ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कर्नल एन. पारवानी, संस्था के उपाध्यक्ष हीरो ज्ञानचंदानी, पी.एस. राठौर, तीनो महाविद्यालयों के संस्था प्रमुख, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सदस्य तथा बडी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमारे मुख्य अतिथि कर्नल एन. पारवानी ने एक विचारोत्तेजक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन से प्रेरणा ली। उन्होंने भारत को आगामी 5 वर्षो के कार्यकाल में एक विकासशील राष्ट्र से विकसित राष्ट्र में बदलने के सरकार के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर जोर दिया। कर्नल पारवानी ने इस लक्ष्य को हासिल करने में छात्राओं के महत्वपूर्ण योगदान पर बल देते हुए राष्ट्र की प्रगति में उनकी अपरिहार्य भूमिका को उजागर किया और कहा कि मैं युवा पीढी की सामथ्र्यता को ध्यान में रखते हुए कह रहा हूं कि आप भारत की उन्नती का सपना टूटने नही देंगे। आपने भारत सरकार के प्राजेक्ट मेक इन इण्डिया को महत्व देते हुए कहा कि हमें देश में बनने वाली वस्तुओं को प्राथमिकता देनी चाहिए जिससे हम शिघ्र आत्यनिर्भर बन सकें।

इसके बाद उन्होंने युवा पीढ़ी की ओर ध्यान आकर्षित किया और उन्हें अपने जीवन में अच्छे स्वास्थ्य, अनुशासन और विनम्रता को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने वीर सावरकर एवं सुभाष चंद्र बोस के प्रेरक प्रसंग पर भी बात की और कहा कि मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से शक्तिशाली बने और देश के विकास में अपना सर्वोच्च योगदान दें। साथ ही छाात्राओं को सोशल मिडिया का सकारात्मक प्रयोग करने पर बल दिया। उनके भाषण ने दर्शकों के बीच गहरी प्रेरणा जगाई, जिससे राष्ट्र के उज्जवल भविष्य में योगदान के लिए जिम्मेदारी और संकल्प की भावना का नवीनीकरण हुआ। इस अवसर पर कु. नरगिस खान, कु. आयशा खानम एवं कु. समायरा खान ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सुनिला चैबे, विभागध्यक्ष, शिक्षा संकाय द्वारा किया गया।
इसी अवसर पर महाविद्यालय की एस.डब्ल्यू. कैडेट्स ने लाल परेड ग्राउंड में आयोजित परेड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह महाविद्यालय की कैडेट्स की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का शानदार परिणाम है।
#कर्नलएनपारवानी #स्वतंत्रतादिवस2025 #देशकेविकास #राष्ट्रनिर्माण #प्रेरणासंदेश