सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : त्योहारी सीजन में अगर आप 50,000 रुपये के बजट में लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सही समय है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फेस्टिवल सेल में कई लैपटॉप भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। इन लैपटॉप में तेज प्रोसेसर, फुल एचडी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
लैपटॉप खरीदते समय सबसे पहले अपनी जरूरत को ध्यान में रखें। ऑफिस वर्क, पढ़ाई या गेमिंग – हर काम के हिसाब से प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज और बैटरी का चयन करें। गेमिंग या मल्टीटास्किंग के लिए 16 जीबी रैम और कम से कम 6-8 घंटे बैकअप वाली बैटरी वाला लैपटॉप सबसे अच्छा रहेगा।
डेल 15 एएमडी रायजन 7 उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है जो तेज और टिकाऊ लैपटॉप चाहते हैं। इसमें एएमडी रायजन 7-7730 यू प्रोसेसर है, जो मल्टीटास्किंग और भारी सॉफ्टवेयर को आसानी से संभालता है। लैपटॉप में 16 जीबी रैम और 512 जीबी SSD स्टोरेज दी गई है, जो फाइलों को तेजी से एक्सेस करने और स्टोर करने में मदद करती है। 15.6 इंच की फुल एचडी स्क्रीन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जो वीडियो और गेमिंग एक्सपीरियंस को स्मूद बनाती है। वजन सिर्फ 1.63 किलोग्राम है, इसलिए इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। यह लैपटॉप लगभग 48,000 रुपये में उपलब्ध है।
#लैपटॉप #50हजारसेकम #बेस्टलैपटॉप #फेस्टिवलसेल #डेललैपटॉप #टेकन्यूज