सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एपल ने अपने सालाना इवेंट ‘ऑव ड्रॉपिंग’ में सबसे पतला आईफोन पेश किया। नया आईफोन एयर सिर्फ 5.6mm पतला है और इसकी शुरुआती कीमत ₹1.20 लाख है। इसके अलावा, आईफोन 17, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स भी लॉन्च किए गए हैं। प्रो वैरिएंट में अब तक की सबसे बड़ी आईफोन बैटरी दी गई है। 17 सीरीज की शुरुआती कीमत ₹82,900 है।
इवेंट में नए एयरपॉड 3 प्रो को भी पेश किया गया, जिसमें रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर और हार्ट रेट सेंसर शामिल है। यह हार्ट रेट सेंसर वाला पहला वायरलेस इयरबड है। इसमें दुनिया का बेहतरीन इन-ईयर एक्टिव नॉइज कैंसलेशन मिलेगा और इसकी कीमत ₹25,900 है।
एपल वॉच लाइनअप में वॉच SE 3, वॉच सीरीज 11 और वॉच अल्ट्रा 3 लॉन्च की गई हैं। SE 3 में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है, सीरीज 11 में 24 घंटे की बैटरी लाइफ और अल्ट्रा 3 में ऑफ-ग्रिड कम्युनिकेशन के लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी दी गई है। इनकी शुरुआती कीमतें क्रमशः ₹25,900, ₹46,900 और ₹89,900 हैं।
सभी नए डिवाइस अपडेटेड OS26 के साथ उपलब्ध होंगे। आईफोन 17 की प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होगी और 19 सितंबर से बिक्री शुरू होगी। इस साल की सीरीज में कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले के साथ कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है, जो यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे।
#आईफोन17 #एयरपॉड3प्रो #एपलवॉच #टेकन्यूज #एपल