सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  सोशल मीडिया पर गूगल के Gemini AI Photos का Nano Banana फीचर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अपनी साधारण तस्वीरों को 3D मॉडल और रेट्रो लुक में बदलकर शेयर कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या ऐसी एडिटेड तस्वीरें बनवाने से आपकी लोकेशन या निजी जानकारी लीक हो सकती है?

इस पर गूगल ने आधिकारिक तौर पर स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी का कहना है कि Gemini पर अपलोड की गई सभी तस्वीरें पूरी तरह सुरक्षित हैं। इन्हें गूगल के सर्वर पर प्रोसेस किया जाता है और बिना यूजर की अनुमति के न तो इन्हें किसी थर्ड पार्टी को साझा किया जाएगा और न ही AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यानी आपकी फोटो और उसमें मौजूद डेटा का उपयोग केवल तभी होगा, जब आप इसकी परमिशन देंगे।

गूगल ने यह भी बताया कि Gemini AI Photos टूल यूरोप के GDPR (General Data Protection Regulation) और अमेरिका के CCPA (California Consumer Privacy Act) जैसे कड़े डेटा प्रोटेक्शन कानूनों का पालन करता है। इसका मतलब है कि यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

इसलिए अगर आप साड़ी वाली फोटो को 3D मॉडल में बदलते हैं या किसी और रेट्रो लुक का प्रयोग करते हैं, तो आपकी लोकेशन और पर्सनल डेटा लीक होने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी ऑनलाइन टूल का उपयोग करते समय यूजर्स को प्राइवेसी पॉलिसी जरूर पढ़नी चाहिए।

#GeminiAI #GoogleAI #3DPhoto #DataPrivacy #LocationSafety