सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह द्वारा संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही के लिए रेलकर्मी हिमांशु अग्रवाल, वरिष्ठ गुड्स ट्रेन मैनेजर इटारसी, भोपाल मंडल को उत्कृष्ट संरक्षा जागरूकता पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
दिनांक 12.04.2026 को खंडवा में मालगाड़ी संचालन के दौरान हिमांशु अग्रवाल ने लोको संख्या 31224 का चार्ज लेने के पश्चात लोड की जांच करते समय वैगन से रिसाव की आवाज सुनकर तत्परता से जांच की। जांच में पाया गया कि रिसाव ब्रेक पाईप अथवा फीड पाईप से नहीं, बल्कि वैगन के ऊपरी भाग में स्थित डोम कवर से हो रहा था। उक्त रेक के 30 वैगनों में POL गैस लदी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अग्रवाल ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित किया। रिसाव बढ़ने की संभावना के मद्देनज़र यात्री गाड़ियों को खंडवा स्टेशन के बाहर रोका गया तथा आवश्यक संरक्षा उपाय किए गए, जिनमें फायर ब्रिगेड की व्यवस्था एवं OHE सप्लाई बंद करना शामिल था। बाद में प्रभावित वैगन को रेक से पृथक कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। इनके द्वारा त्वरित गति से की गई सुरक्षात्मक कार्रवाई के कारण रेल परिचालन को सुरक्षित बनाए रखने में बड़ी सफलता मिली है।
रेल प्रशासन ने हिमांशु अग्रवाल की सजगता, कर्तव्यनिष्ठा एवं त्वरित निर्णय क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता से एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका। यह सम्मान अन्य रेलकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
#हिमांशु_अग्रवाल #संरक्षा_पुरस्कार #उत्कृष्ट_कार्य #सुरक्षा_मानक #सम्मान_समारोह #कार्यस्थल_सुरक्षा #उपलब्धि #समाचार