सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने दुष्यंत कुमार पांडुलिपि संग्रहालय भोपाल में महार समाज संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को किया संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास एवं सबका विश्वास” के ध्येय के साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। सामाजिक चेतना की जागृति के सा

थ शिक्षा को बढ़ावा देने और राष्ट्रसेवा में महार समाज का योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है और इस अभिनव आयोजन के लिए सभी समाजजनों का मैं अभिनंदन करता हूॅ।
बाबा साहब ने आरक्षण नहीं, बल्कि संरक्षण दिया
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि बाबा साहब ने देश को केवल आरक्षण नहीं, बल्कि संरक्षण प्रदान किया, जो एक समतामूलक और मजबूत लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। किसी भी देश में प्रजातंत्र और लोकतंत्र तभी मजबूत हो सकता है, जब समाज में ऊंच-नीच की खाई समाप्त हो जाए। यदि समाज का एक वर्ग बहुत आगे बढ़ जाए और दूसरा पक्ष पीछे रह जाए, तो हम उस मजबूत राष्ट्र की कल्पना नहीं कर सकते, जिसे हम बनाना चाहते हैं। समाज का हर वर्ग दूसरे वर्ग के बराबर हो, उसको अवसर मिले, वह काम कर सके और हम सब साथ मिलकर चल सकें, इस भावना का परिचय बाबा साहब अंबेडकर ने दिया था। बाबा साहब का यह कदम केवल संवैधानिक प्रावधान नहीं, बल्कि यह सामाजिक न्याय की वह मजबूत आधारशिला थी, जिसके बिना भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में सभी को प्रगति का समान अवसर मिलना असंभव था।
शिक्षा ही महार समाज का प्रमुख हथियार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भारत जैसे देश में कोई भी समाज तभी आगे बढ़ता है जब शिक्षा उस समाज का प्रमुख हथियार होती है। उन्होंने महार समाज की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के मामले में यह समाज अग्रणी है। आज भोपाल में कई बड़े अधिकारी महार समाज से हैं, जिसका कारण शिक्षा है। हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल के सारनी में 660 मेगावाट क्षमता की इकाई लगाने की बड़ी सौगात के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह रोजगार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, विधायक  योगेश पंडाग्रे सहित समाज के गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

#हेमंतखण्डेलवाल #महारसमाज #सामाजिकविकास #सामुदायिककार्यक्रम #युवासशक्तिकरण #मध्यप्रदेशसमाचार #समाजसंगठन