सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया से रिलीज कर दिया गया है। राणा को पहले टेस्ट में बतौर कवर खिलाड़ी टीम में शामिल किया गया था। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राणा अब टीम के साथ लीड्स से बर्मिंघम नहीं गए हैं।

टीम इंडिया अब बर्मिंघम पहुंच चुकी है, जहां वह अगले दो दिन आराम करेगी और फिर 2 जुलाई से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट की तैयारियों में जुटेगी। भारत इस समय सीरीज में 1-0 से पीछे है, ऐसे में यह टेस्ट निर्णायक साबित हो सकता है।

टीम के कोच गौतम गंभीर ने पहले ही राणा की रिलीज को लेकर संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था, “कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर संदेह था, इसलिए हमने कुछ को बैकअप में रखा था। अब जब स्थिति ठीक है, तो उन्हें रिलीज किया जा सकता है।”

पहले टेस्ट में भारत ने पांच शतक लगाने के बावजूद हार का सामना किया — यह टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ जब किसी टीम ने पांच सेंचुरी लगाने के बाद भी मैच गंवाया। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल और ऋषभ पंत (दो बार) ने शानदार शतक जमाए, पर इंग्लैंड ने 371 रनों का लक्ष्य पांच विकेट से हासिल कर लिया।

अब दोनों टीमें एजबेस्टन में भिड़ेंगी और भारत के लिए यह मैच वापसी का अहम मौका होगा।

#हर्षित_राणा #टीम_इंडिया #भारतीय_क्रिकेट #क्रिकेट_समाचार #खेल_जगत #खिलाड़ी_रिलीज