सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अभिनेत्री हरलीन सेठी इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ को लेकर चर्चा में हैं। हालिया बातचीत में उन्होंने को-स्टार्स से जुड़े कई मजेदार सवालों के जवाब दिए और बताया कि वह किस कलाकार पर सबसे ज्यादा भरोसा करती हैं। हरलीन ने अनूप सोनी को अपना सबसे भरोसेमंद को-स्टार बताया। हरलीन से जब पूछा गया कि वह किस को-स्टार पर सबसे ज्यादा भरोसा करती हैं, तो उन्होंने अनूप सोनी का नाम लिया। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि अनूप सोनी का व्यक्तित्व भरोसेमंद है और वह उन्हें वास्तव में एक अच्छे इंसान लगते हैं। उन्होंने ‘क्राइम पेट्रोल’ में उनके लंबे समय तक नजर आने का भी जिक्र किया।

इसी फन सेगमेंट में हरलीन ने बताया कि परिणीति चोपड़ा सबसे ज्यादा फूडी हैं, जबकि सुमित व्यास को उन्होंने सबसे मजेदार बताया। ताहिर राज भसीन को उन्होंने सबसे रहस्यमयी बताया। हरलीन ने जेनिफर विंगेट के साथ रोड ट्रिप पर जाने की इच्छा भी जाहिर की। भविष्य में काम करने की इच्छा को लेकर हरलीन ने आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का नाम लिया। उन्होंने कहा कि वह आलिया की अभिनय प्रक्रिया को करीब से देखना चाहती हैं, जबकि रणवीर को शानदार परफॉर्मर बताया।


Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #सबस #हरल #करत #एनएन #टवर #आईट #अपन #अनपसन