सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉटसन ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह भविष्य में भारतीय टीम के कप्तान बन सकते हैं। वॉटसन ने कहा कि हार्दिक की नेतृत्व क्षमता आईपीएल में नजर आयी थी। वह सबसे अलग और शांत स्वभाव के थे। उन्होंने मैदान पर बल्लेबाजी या गेंदबाजी करते जो कुछ भी हासिल किया वह उसे खुश दिखे।

हार्दिक को लंबे समय बाद वापसी करते हुए एक नई टीम में जाना, नंबर 4 पर बल्लेबाजी करना और अपना कौशल दिखाने का यह अच्छा अवसर मिला था। जिसका उन्होंने पूरा लाभ उठाया। वहीं अगर वह मुम्बई के साथ होते तो इतनी क्षमताएं नहीं दिखा पाते।

वॉटसन ने कहा, यह उनके लिए एक अविश्वसनीय अवसर है और भारतीय क्रिकेट के लिए यह जानना एक अविश्वसनीय बात है कि उनके पास एक अच्छा ऑलराउंडर है हालांकि भारत के पास विकल्पों की कमी नहीं है।

लोकेश राहुल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर भी कप्तानी के दावेदार हैं पर आईपीएल में मैंने देखा कि गुजरात के लिए बतौर कप्तान उन्होंने जो किया वह विशेष है। वॉटसन ने साथ ही कहा कि ऐसा लग रहा था कि वह मानसिक रूप से भी कप्तान होने के दबाव को झेलने में सक्षम था। वह गेंदबाजी में भी अच्छा कर रहा है।