आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गुजरात टाइटंस IPL के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। गुजरात (GT) ने सोमवार को हुए मैच में हैदराबाद को हराया। इस मैच में शुभमन गिल ने सेंचुरी भी जड़ी। लेकिन इसके बावजूद GT के कोच आशीष नेहरा मैच के दौरान खुश नजर नहीं आए। उन्होंने गिल की सेंचुरी भी सेलीब्रेट नहीं की। और तो और बाउंड्री पर कप्तान हार्दिक के साथ उनकी बहस भी हो गई।
मैच में गिल ने फजल हक फारूकी को लगातार चार चौके लगाए, रन दौड़ते हुए साई सुदर्शन और थंगारसु नटराजन टकरा गए और अनमोलप्रीत सिंह जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके।
धीमी बल्लेबाजी पर खफा नजर आए नेहरा
नेहरा को उम्मीद थी कि टीम 200 रन बनाएगी, लेकिन 188 रन ही बने। आखिरी 24 गेंदों पर GT ने 6 विकेट गंवाए और सिर्फ 25 रन बने। नेहरा इतना गुस्सा थे कि शुभमन गिल की सेंचुरी पूरी टीम खड़े होकर सेलीब्रेट कर रही थी, पर नेहरा बैठे रहे और सेंचुरी पर ध्यान तक नहीं दिया। गुजरात की पारी के बाद हार्दिक के पास गए और कुछ कहा। इसके बाद दोनों में बहस हुई। GT के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी हार्दिक को नेहरा से दूर ले जाते दिखे। नेहरा के इस व्यवहार पर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा और सबा करीम भी नेहरा के इस व्यवहार पर हैरान थे।
GT ने कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए लैवेंडर कलर की जर्सी पहनी। लैवेंडर आमतौर पर इसोफेजियल कैंसर को ठीक करने के लिए यूज होता है, लेकिन अब इसका उपयोग सभी प्रकार के कैंसर को ठीक करने के लिए किया जाता है।
मैच के अन्य टॉप मोमेंट्स…
- दो बार रनआउट होने से बचे साई सुदर्शन
गुजरात टीम में साई सुदर्शन की प्लेइंग-11 में वापसी हुई। सुदर्शन पहले ओवर में ऋद्धिमान साहा का विकेट गिरने के बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे। वे क्रीज पर उतरे ही और 2 ओवर में 2 बार रन आउट होने से बच गए। पहले ओवर की चौथी बॉल पर साई सुदर्शन डायरेक्ट थ्रो नहीं लगने के कारण रन आउट होने से बच गए।
वहीं दूसरे ओवर में मार्को यानसेन की चौथी बॉल पर सुदर्शन ने कवर की ओर शॉट खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। राहुल त्रिपाठी ने फुर्ती से बॉल उठाई और स्टंप्स की ओर थ्रो कर दिया, लेकिन थ्रो नहीं लगा। अगर थ्रो स्टंप्स से लगता तो सुदर्शन को पवेलियन में लौटना पड़ता।
इम्पैक्ट – साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच 84 बॉल में 147 रन की पार्टनरशिप हुई। सुदर्शन ने 47 रन की पारी खेली। इस पार्टनरशिप ने गुजरात को मजबूत शुरुआत दिलाई।