सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय के पर्यावरण क्लब द्वारा "ग्रीन कैंपस ड्राइव 2026" के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर में हरित आवरण को बढ़ाना, जैव विविधता को प्रोत्साहित करना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति विद्यार्थियों को संवेदनशील बनाना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो.(डॉ.)भारती सतांकर, प्रो-वाइस चांसलर एवं डॉ.ब्रीज़ त्रिपाठी, डीन, प्रबंधन संकाय द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन संकाय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी तथा एमबीए प्रथम सेमेस्टर के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में प्रो.अंजली शिवहरे, प्रो.एलिस अस्थाना, प्रो.नीतू सवाई एवं प्रो.नगमा खान भी उपस्थित रहीं। सभी ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अपने प्रेरक संबोधन में प्रो.(डॉ.) भारती सतांकर ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष पृथ्वी के संतुलन, स्वच्छ पर्यावरण तथा मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शैक्षणिक सत्र के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाएँ, उनकी नियमित देखभाल करें तथा प्रतिदिन सिंचाई कर उन्हें सुरक्षित एवं विकसित होने में सहयोग दें।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने हरित एवं स्वच्छ परिसर के निर्माण तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #2026 #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #वरण #आवरण