सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर में 21 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन डाँ सन्ध्या पुरेचा अध्यक्ष संगीतनाटक अकादमी नई दिल्ली के मुख्यातिथ्य में प्रो रामकुमार शर्मा के सारस्वत आतिथ्य में तथा मार्गी मधु के विशेष आतिथ्य में सरस्वती के पूजन से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर निदेशक रमाकान्त पाण्डेय ने की।


सभी अतिथियो का स्वागतभाषण प्रो सनन्दनकुमार त्रिपाठी ने तथा कार्यशाला का प्रतिवेदन प्रो कृपाशंकर शर्मा (संयोजक ) ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् प्रतिभागी निरंजन झा एवं कु चित्रांशी शर्मा ने कार्यशाला में जो प्रशिक्षण लिया उसका अनुभव कथन बोला। निदेशक संध्याजी ने मुख्य उद्बोधन देते हुआ बता कि भावप्रकाश जैसे दुर्लभ ग्रन्थ पर कार्याशाला का आयोजन विश्विद्यालय ने कर बहुत बडा कार्य किया है। जो छात्र अभिनय और नाट्य के सिद्धांतो का अध्ययन किया भावी पीडी तैयार हो रही है। सारस्तातिथि के रूप में प्रो रामकुमार शर्मा ने भी कार्याशाला के महत्व पर प्रकाश डाला वही विशेष अतिथि मार्गी मधु ने भावप्रकाश की कार्यशाला में कुडियट्टम शैली पर प्रकाश डाला।
अन्त में धन्यवाद ज्ञापन सह निदेशक गोविन्द पाण्डेय ने अभिव्यक्त किया। इसी कार्यशाला के प्रतिभागियों ने महाकविभास विरचित अभिषेकनाटक की प्रस्तुति दी जिसमें रमाकथा पर कथा वस्तु है । इस नाटक की प्रस्तुति में सनित स्वामी विनोद शर्मा राममाधव देवलीना राय अनिरुद्ध तानिया उदयन श्रेष्ठा हेमन्त राहुल आदि प्रतिभागियो ने नाटक मे किरदार निभाए ।

#रमाकथाश्रितनाटक #राष्ट्रीयकार्यशाला #नाट्यसमापन #सांस्कृतिककार्यक्रम #रामकथा